Gorakhpur News: आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और अनुरक्षण कार्य के कारण गुरुवार को चार घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर, पादरी बाजार, शाहपुर, रानीपुर और तारामंडल के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच बिजली की आपूर्ति प्रभावित होगी।

Gorakhpur News: गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और अनुरक्षण कार्य को लेकर गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में करीब चार घंटे बिजली बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर के फेस तीन, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम व दूरदर्शन फीडर, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के पादरी बाजार, जंगल धूषण व न्यू फीडर और विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के असुरन फीडर के साथ ही विद्युत उपकेंद्र रानीपुर व विद्युत उपकेंद्र तारामंडल से जुड़े संपूर्ण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 11.00 बजे से 03.00 बजे के बीच बाधित रहेगी।


