ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमानसरोवर मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्‍तों की भीड़:VIDEO 

मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्‍तों की भीड़:VIDEO 

गोरखपुर के अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में शुक्रवार की सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। यहां मेले जैसे माहौल में लोग श्रद्धा से भरे भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के बाद शिव परिवार...

मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्‍तों की भीड़:VIDEO 
मुख्‍य संंवाददाता ,गोरखपुर Fri, 21 Feb 2020 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में शुक्रवार की सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। यहां मेले जैसे माहौल में लोग श्रद्धा से भरे भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के बाद शिव परिवार की पूजा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में स्थापित राम दरबार, राधा कृष्ण और मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से कर रहे हैं। हाल में इन मंदिरों के जीर्णोद्धार के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। 


मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साफ सफाई एवं सुरक्षा पर भी खासा जोर है। मंदिर के महंत मुकेश नाथ योगी ने बताया कि सुबह 5 बजे से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शंकर का जलाभिषेक किया है। यहां जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर भी जा रहे तो कुछ गोरखनाथ में जलभिषेक के बाद यहां जलाभिषेक करने आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें