Gorakhpur News: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, मां-बेटा घायल
Gorakhpur News: बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर तेज रफ्तार पिकअप तेलियाडीह ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार दुर्गेश यादव और उनकी मां निर्मला यादव घायल हो गए। वाहन से धुआं निकलने पर अफरातफरी मच गई, लेकिन जांच में वायरिंग की खराबी मिली। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया और पिकअप हटवाकर यातायात बहाल कराया।
Gorakhpur News: बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार भोर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत तेलियाडीह ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मां-बेटा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, जांच में पिकअप की वायरिंग में खराबी सामने आई। आग लगने की आशंका के बीच स्थिति पर काबू पा लिया गया। सूचना पर महाराजगंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया।घायलों
की पहचान दुर्गेश यादव (27) पुत्र मोहन लाल यादव और उनकी मां निर्मला यादव (58) पत्नी मोहन लाल यादव, निवासी मोहन ननकर, थाना खेसरहा, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।


