ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परवेज परवाज गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परवेज परवाज गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार के आरोप में राजघाट पुलिस ने मंगलवार की रात परवेज परवाज को नाख़ास चौक स्थित एक घर से गिरफ्तार कर लिया। राजघाट क्षेत्र की एक महिला ने परवेज समेत दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का...

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परवेज परवाज गिरफ्तार
वरिष्‍ठ संंवाददाता,गोरखपुर Wed, 26 Sep 2018 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सामूहिक बलात्कार के आरोप में राजघाट पुलिस ने मंगलवार की रात परवेज परवाज को नाख़ास चौक स्थित एक घर से गिरफ्तार कर लिया। राजघाट क्षेत्र की एक महिला ने परवेज समेत दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना महिला थानेदार कर रहीं हैं।

राजघाट क्षेत्र स्थित एक टैक्सी स्टैंड पर दुकान चलाने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 13 सितंबर की रात वह दुकान बंदकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक मजार के पास परवेज परवाज और जुम्मन ने उसे पकड़कर लिया और सूनसान स्थान पर ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर महिला थानेदार को विवेचना सौंपी गई।
पुलिस द्वारा कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। इस बीच कोर्ट में पेश किए जाने पर भी महिला ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का बयान दर्ज कराया।

जिसके बाद  मंगलवार की रात परवेज परवाज को नखास चौराहे पर एक घर में मौजूद होने की सूचना पर राजघाट थानेदार अनिल उपाध्याय और महिला थाना प्रभारी डा. शालिनी सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह ने बताया कि राजघाट क्षेत्र की महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। नखास चौराहे से रात में परवेज परवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें