ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपार्षद समर्थकों ने की घर में घुसकर रेप की कोशिश, फायरिंग

पार्षद समर्थकों ने की घर में घुसकर रेप की कोशिश, फायरिंग

राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल में सोमवार की सुबह एक महिला के घर में घुसकर पार्षद समर्थकों ने रेप की कोशिश की। असफल होने पर महिला को बुरी तरह से पीटा और फायरिंग करते हुए स्कूटर लेकर फरार हो गए।...

पार्षद समर्थकों ने की घर में घुसकर रेप की कोशिश, फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 12 Jun 2017 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल में सोमवार की सुबह एक महिला के घर में घुसकर पार्षद समर्थकों ने रेप की कोशिश की। असफल होने पर महिला को बुरी तरह से पीटा और फायरिंग करते हुए स्कूटर लेकर फरार हो गए। महिला का आरोप है कि जिस वक्त यह वारदात हुई पार्षद रविंद्र निषाद भी वहां पर मौजूद थे। उनके ही ललकारने पर फायरिंग की गई है। मनबढ़ों के चंगुल से छूटी महिला आसपास की महिलाओं के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस ने आनाकानी की तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर के आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला घर में अकेली थी तभी सोनू निषाद और मोनू निषाद घर में घुस गए। दोनों ने उसके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर सीढ़ी से खिंचकर नीचे गिरा दिए और पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह से मारने पीटने के बाद दोबारा रेप की कोशिश किए। महिला के शोर मचाने पर आस-पास की महिलाएं एकत्र हो गई तो मनबढ़ असलहा लहराने लगे। आरोप है कि इस पूरी घटना के दौरान पार्षद रविंद्र निषाद बाहर खड़े थे। रविंद्र के ललकारने पर मनबढ़ों ने कई राउंड फायरिंग की। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना को झूठा बता रही है। इंस्पेक्टर बाके बिहारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें