पराग में इसी महीने शुरू होगी छेना खीर और डेयरी उत्पादों की बिक्री

Apr 13, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - -छेना खीर, दही, पनीर, छाछ, मट्ठा, पेड़ा सहित सभी उत्पाद बनेंगेउपलब्धता और बकाए में ठप है पराग का प्लांट सचित्र-खजनी रोड स्थित हरैया में पराग डेयरी का

पराग में इसी महीने शुरू होगी छेना खीर और डेयरी उत्पादों की बिक्री

जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद खजनी रोड पर स्थित पराग डेयरी के फिर सुनहरे दिन आने वाले हैं। कर्मचारियों, दुग्ध समितियों से लेकर अन्य देनदारी के आठ करोड़ के भुगतान के बाद पराग डेयरी प्रबंधन जल्द छेना खीर, पनीर, पेड़ा से लेकर डेयरी उत्पादों की बिक्री शुरू करने जा रहा है। इससे पराग से जुड़े किसानों को लाभ होगा वहीं, हजारों को अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा।पराग डेयरी बकाया से लेकर अन्य अनियमितता को लेकर जून, 2023 से ही बंद है। वर्तमान में अयोध्या के प्लांट से पैकेट वाला दूध मंगाया जा रहा है। बता दें कि 125 करोड़ की लागत से एक लाख लीटर दूध की क्षमता पराग डेयरी प्लांट का उद्घाटन वर्ष 2019 में गोरखपुर खाद कारखाना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

लोकार्पण के बाद से ही इस प्लांट को पूरा दूध नहीं मिल पाया। पिछले साल प्लांट को दोबारा चलाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और यूपी कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की बीच हुए एमओयू के बाद कवायद तेज हो गई है। पिछले साल जुलाई महीने में एनडीडीबी और पीसीडीएफ की सात सदस्यीय संयुक्त टेक्निकल टीम प्लांट पहुंची थी। टीम ने 125 करोड़ के बने प्लांट को दोबारा चालू करने की संभावनाओं को देखते हुए एक-एक बिंदु पर निरीक्षण किया था। इसके बाद मशीनों को ठीक करने की कवायद चल रही है।आठ करोड़ बकाया का हुआ भुगतानअनुपूरक बजट में मिले आठ करोड़ से कर्मचारियों का वेतन, दुग्ध संघों के बकाए का भुगतान, ट्रांसपोर्टर, बिजली, टैंकर, कांटेक्ट के कार्मिकों का मानदेय, आउट सोर्सिंग कार्मिकों का मानदेय आदि का बकाया भुगतान किया गया है। साथ ही दुग्ध संघ अयोध्या, मेरठ, गोंडा, प्रयागराज, बरेली और आजमगढ़ के बकाए का दो करोड़ चौदह लाख रुपए का भुगतान भी किया गया है। इसके अतिरिक्त इस बजट से ट्रांसपोर्टर का 55 लाख, बकाया बिजली बिल में 17 लाख, टैंकर, संविदा के कार्मिकों का करीब डेढ़ करोड़ रुपए मानदेय, आउट सोर्सिंग कार्मिकों का बकाया मानदेय में 24 लाख सहित कई अन्य बकाए आदि का भुगतान किया गया है।पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न मद के बकाए का भुगतान कर दिया गया है। मदर डेयरी के सहयोग से प्लांट को दोबारा चालू किया जा रहा है। इसी माह से अब अपने ही प्लांट में छेना खीर, दही, पनीर, छाछ, मट्ठा, पेड़ा सहित सभी उत्पाद बनना शुरू हो जाएगा।अनिल कुमार सिंह, महाप्रबंधक, पराग डेयरी

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।