उत्सव भवन की आय में 90 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायतों का
गोरखपुर में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन भवनों की आय का 90 प्रतिशत पंचायतों और 10 प्रतिशत जिला पंचायतों को मिलेगा। उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि सभी जिलों में एक-एक भवन की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य की निगरानी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी।

गोरखपुर। कल्याण मंडपम की तरह गांवों में बनने वाले पंचायत उत्सव भवन की आय का 90 प्रतिशत पंचायतों और 10 प्रतिशत आय जिला पंचायतों को मिलेगा। डीपीआर तैयार करने के साथ ही इनके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर के अनुसार फिलहाल मंडल के सभी जिलों में एक-एक पंचायत उत्सव भवन की स्वीकृति मिल गई है। गोरखपुर जिले के भारोहिया ब्लाक के कल्याणपुर, देवरिया के गौरीबाजार ब्लाक के कालाबन, कुशीनगर के मोतीचक ब्लाक के बरवा तथा महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के हरपुर गांव में पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा। निर्माण कार्य की निगरानी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


