
आईओसी के नए एलपीजी बाटलिंग प्लांट में आपूर्ति दिसंबर से
Gorakhpur News - नागपुर एवं आगरा स्थित कार्यालय से पेसो के अधिकारियों के दौरे का इंतजार
गोरखपुर। अनुसंधान एवं विकास केंद्र के बीज प्रक्षेत्र गनौर उसरहा में एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से धान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अनुसंधान एवं विकास केंद्र गौनर उसरहा के प्रोफेसर बैजनाथ सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि एरोबिक विधि से धान की खेती तथा उत्पादन तकनीक, प्रजनक एवं न्यूक्लियस बीज उत्पादन, संकर धान की किस्मों का परीक्षण, काला नमक किस्मों का आर्गेनिक विधि से उत्पादन एवं संग्रह, बौने काला नमक की नई किस्मों का परीक्षण एवं बीज उत्पादन, सुगंधित धान सीआर धान 909, पूसा बासमती 1509 और छोटे दाने वाली सुगंधित किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में न्यूक्लियस बीज उत्पादन और अधिक जिंक वाली गेहूं की प्रजाति का परीक्षण एवं नई किस्मों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




