ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबाजार करने गए थे गृहस्वामी घर में हो गई चोरी

बाजार करने गए थे गृहस्वामी घर में हो गई चोरी

गोरखपुर के खजनी में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को क्षेत्र के भरोहिया गांव में दिनदहाड़े चोरी हो गई। गृहस्वामी घर में ताला बंद कर बाजार करने गए थे लौटे तो चोरी हो गई थी। इससे...

बाजार करने गए थे गृहस्वामी घर में हो गई चोरी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 09 Nov 2018 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के खजनी में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को क्षेत्र के भरोहिया गांव में दिनदहाड़े चोरी हो गई। गृहस्वामी घर में ताला बंद कर बाजार करने गए थे लौटे तो चोरी हो गई थी। इससे पहले भी इस इलाके में कई चोरियां हो चुकी हैं एक भी चोरी का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

खजनी थाना क्षेत्र के भरोहिया निवासी मनोज कुमार त्रिपाठी गुरुवार को घर में ताला बंद कर खजनी में बाजार करने गए थे। शाम को 7 बजे घर लौटे तो ताला टूटा मिला। घर से चालीस हजार रुपये व गहने लेकर चोर फरार हो गए थे। मनोज ने थाने पर तहरीर दे दी पुलिस उसकी जांच कर रही है। पिछले दो महीने चोरी की यह तीसरी घटना है।

पिछले महीने में बसडीला गांव के रविंद्र दुबे के घर में चोरी हुई थी। वहीं खजनी चौराहे पर भी चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। कल्याणपुर गांव के दूधनाथ यादव के घर भी ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी हुई थी। भरोहिया में भी सरेआम दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें