ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरउत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

गोरखपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 24 Mar 2023 09:30 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को स्वच्छोत्सव के तहत नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अनुसार जिले के सभी निकायों में से स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चुना गया था।

नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय पुरूषोत्तम दास गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी समेत नगर पंचायत गोला बाजार, उनवल, सहजनवां, मुंडेरा, पिपराइच के अधिशासी अधिकारी, अवधेश शुक्ला, पूजा राय, एवं स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय, नगर निगम, गोरखपुर की टीम उपस्थित रही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें