Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsOrbit Automobiles Service Advisor Accused of 15 03 Lakh Fraud in Gorakhpur
गाड़ियों की बिक्री और सर्विस रकम हड़पी, गोरखपुर में 15 लाख का गबन

गाड़ियों की बिक्री और सर्विस रकम हड़पी, गोरखपुर में 15 लाख का गबन

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में ऑर्बिट ऑटोमोबाइल्स के सर्विस एडवाइजर गौस अली पर 15 लाख रुपये गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने सर्विस और गाड़ियों की बिक्री की रकम हड़प ली। चिलुआताल पुलिस ने निदेशक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 02, 2026 06:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर की प्रतिष्ठित कंपनी ‘ऑर्बिट ऑटोमोबाइल्स’ में भरोसे के नाम पर धोखे का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां कंपनी के ही एक सर्विस एडवाइजर गौस अली पर 15 लाख रुपये से ज्यादा हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी के निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने चिलुआताल थाने में अपने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला यह है कि गौस अली हरसेवकपुर स्थित वर्कशॉप में तैनात था और उसने बड़ी चालाकी से ग्राहकों से मिले पैसों में हेराफेरी की।

आरोप है कि उसने गाड़ियों की सर्विसिंग के बाद ग्राहकों से पैसा तो ले लिया लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपनी जेब में रख लिया। वह कच्चा बिल या मैनुअल गेट पास बनाकर गाड़ियां बाहर निकाल देता था जिससे कंपनी को करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ। उसकी मनमानी यहीं नहीं रुकी उसने कंपनी की पुरानी गाड़ियों की बिक्री से मिले सवा छह लाख रुपये भी निजी काम में खर्च कर दिए। हद तो तब हो गई जब कुछ ग्राहकों से उसने सर्विस के नाम पर अपने पर्सनल खाते में पैसे मंगवा लिए और उनकी गाड़ी सर्विस किए बिना ही वर्कशॉप में छोड़कर वहां से फरार हो गया।

कंपनी का कहना है कि आरोपी को समय पर सैलरी मिलती थी और उसने 30 हजार रुपये एडवांस भी ले रखा था लेकिन जब उससे पैसों का हिसाब मांगा गया तो वह उल्टे कंपनी मालिकों को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;