Gorakhpur News: रोड के पास खुला ट्रांसफार्मर होने से हादसे की आशंका
Gorakhpur News: सहजनवा के सेमरडाड़ी गांव में खुला पड़ा ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरा बन गया है। फेसिंग नहीं होने से हादसे की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सुरक्षा की मांग की है। ट्रांसफार्मर क्षेत्र के मुख्य सड़क पर स्थित है, जहाँ बच्चे और महिलाएँ रोज़ आते-जाते हैं। अवर अभियंता ने जल्द सुरक्षा उपाय करने का आश्वासन दिया है।

Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली ब्लाक सेमरडाड़ी गांव के रोड के बगल में लगा ट्रांसफार्मर खुला पड़ा हुआ है। फेसिंग नहीं होने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फेसिंग कराने की मांग की है। क्षेत्र के सेमरडाड़ी बिजली आपूर्ति के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है, लेकिन ट्रांसफार्मर की फेसिंग नहीं की गई है। ट्रांसफॉर्मर के पास झाड़ झंखाड से घिरा हुआ है, जबकि यह गांव का मुख्य रोड है। इसी रास्ते बच्चे, महिलाएं-पुरुष आते जाते है। ग्रामीण किशन कुमार, मोहित, राजेंद्र प्रसाद विवेक कुमार शिव प्रसाद गुड्डू प्रसाद, मानवेंद्र कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कई महीने से ट्रांसफार्मर खुला पड़ा हुआ है।
लापरवाह अधिकारियों को सुरक्षा का तनिक भी ख्याल नहीं है। जबकि ग्रामीण व बच्चे ट्रांसफार्मर की पास रास्ते से आते जाते है। आबादी के विल्कुल सटे खुला ट्रांसफार्मर है। फेसिंग नहीं होने से हमेशा हादसे का डर बना हुआ है। जब कोई बङी घटना हो जाएगी तब विभाग के अधिकारियों की नींद टूटेगी। ट्रांसफार्मर की फेसिंग जल्द कराने की जरूरत है। अवर अभियंता जयराम गुप्ता ने बताया मामलें की जानकारी है, जल्द ट्रांसफार्मर का फेसिंग करवा दिया जाएगा।


