मोबाइल मांगकर उड़ाए 4.87 लाख रुपये, चंद मिनटों में खाते से रकम ट्रांसफर

Feb 15, 2026 05:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोला थाना क्षेत्र के कुसहा गांव के अरविंद उपाध्याय ने बताया कि उनके मोबाइल को मांगकर दिलीप महतो ने 26 से 28 नवंबर के बीच उनके बैंक खाते से 4.87 लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांसफर किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

मोबाइल मांगकर उड़ाए 4.87 लाख रुपये, चंद मिनटों में खाते से रकम ट्रांसफर

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से जुड़े मोबाइल को मांगकर 4.87 लाख रुपये का ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित अरविंद उपाध्याय ने तहरीर में लिखा है कि उनका गोला कस्बा स्थित का यूनियन बैंक आफ इंडिया में खाता है। जिससे उनका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।

वह मेघालय में गाड़ी चलाते हैं। उनके पड़ोस में बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के औराई थाना क्षेत्र का राजखंड कोरियाई टोला निवासी दिलीप महतो रहता है। वह क्रेन आपरेटर हैं। 26 नवंबर को दिलीप महतो उनका मोबाइल कुछ देर में लौटाने की बात कहकर ले गए, लेकिन वापस नहीं किया।

चार दिन इंतजार करने के बाद मैंने अपने मोबाइल का सिम बंद कराकर उसी नंबर का नया सिम लिया, तब उन्हें पता चला कि 26 से 28 नवंबर के बीच दिलीप महतो ने उनके खाते से 4,87,006 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया। इस संबंध में एसओ राकेश रोशन सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;