ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरछात्र नेता हत्याकाण्ड में एक और अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

छात्र नेता हत्याकाण्ड में एक और अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

छात्रनेता सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या के एक और आरोपी अनिल यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी के घर कुर्की कर सख्ती दिखाई थी, जिसके बाद ही एक ने आत्मसमर्पण कर दिया...

छात्र नेता हत्याकाण्ड में एक और अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 21 Jul 2017 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

छात्रनेता सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या के एक और आरोपी अनिल यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी के घर कुर्की कर सख्ती दिखाई थी, जिसके बाद ही एक ने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब फरार सुनील यादव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पांच फरवरी 2017 को एसएसपी आवास के पीछे रहने वाले छात्रनेता सौरभ पांडेय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी घटना प्राइवेट स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने मामले में सौरभ के भाई की तहरीर पर विक्की यादव, उसके भाई सुनील यादव, बृजेश, महेंद्र यादव, छोटू, अनिल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने विक्की और बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इसी बीच कोर्ट में कैंट पुलिस ने कुर्की के लिए प्रक्रिया की थी। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने सुनील यादव के घर की कुर्की की थी। इसके बाद महेंद्र यादव और अब अनिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेन्द्र से कोर्ट में समर्पण करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की घेराबंद देखकर कचहरी से भाग गया था। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि सिहापार, सहजनवां निवासी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनील यादव फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें