ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरराखी बांधने गई महिला के घर दिनदहाड़े डेढ़ लाख की चोरी

राखी बांधने गई महिला के घर दिनदहाड़े डेढ़ लाख की चोरी

जगदीशपुर/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद पिपराइच थाना के गोपालपुर निवासी रामसिंह मजदूरी करने जगदीशपुर गया था।...

राखी बांधने गई महिला के घर दिनदहाड़े डेढ़ लाख की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 12 Aug 2022 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जगदीशपुर/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद

पिपराइच थाना के गोपालपुर निवासी रामसिंह मजदूरी करने जगदीशपुर गया था। उसकी पत्नी अपने पति की बहनों के साथ गांव वाले अपने जेठ के घर राखी बांधने गुरुवार लगभग 12.30 बजे दोपहर में चली गई थी।

इसी बीच मौका पाकर चोरों ने बरजा के सहारे घर में घुसकर बक्सा में रखा मंगलसूत्र, झुमका नथिया, पायल, बाली और आठ हजार रुपया चुरा लिया और फरार हो गए। जब राखी बंधवाकर अपने ननद के साथ घर पर लौटी तो घर का सामान बिखरा देखकर अवाक रह गई। इसके बाद पति को घर पर बुलाई और घटना के बारे में बताया। रामसिंह ने पिपराइच पुलिस को लिखित सूचना दिया है। उसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में लग गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें