ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरविदाई के दसवें दिन दुल्हन जेवर लेकर हो गई फरार

विदाई के दसवें दिन दुल्हन जेवर लेकर हो गई फरार

देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में विदाई के दसवें दिन ही नव विवाहिता नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। शौच के बहाने घर से निकली दुल्हन वापस नहीं लौटी।...

विदाई के दसवें दिन दुल्हन जेवर लेकर हो गई फरार
हिन्दुस्तान टीम , देवरिया Tue, 15 May 2018 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में विदाई के दसवें दिन ही नव विवाहिता नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। शौच के बहाने घर से निकली दुल्हन वापस नहीं लौटी। ससुरालियों ने मायके वालों से फोन कर पूछा तो पता चला कि वहां भी नहीं गई है। इसके बाद पति ने पुलिस को तहरीर दी। 
एक गांव निवासी युवक की शादी 5 मई को मईल क्षेत्र में हुई थी। अगले दिन दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने ससुराल आई। मंगलवार की तड़के दुल्हन शौच के बहाने घर से अकेले निकली। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो ससुरालियों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घर आकर कमरे की तलाशी ली गई तो पता चला कि वह अपने साथ घर में रखा 40 जहार रुपया नगदी समेत अपना और जेठानी का जेवर लेकर फरार हो गई है। दोपहर में पति थाने पहुंचा और अपनी नई नवेली दुल्हन के खिलाफ तहरीर दिया। उसकी तहरीर देख पुलिस कर्मी भी आवाक रह गए। इंस्पेक्टर विजय नारायण ने कहा कि मामले की जांच कर सच्चाई पता लगाया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें