सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य नौका विहार चला स्वच्छता अभियान
Gorakhpur News - गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ
गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चला। इस अभियान में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, गौरव रंजन श्रीवस्तव, सहायक नगर आयुक्त रवि कुमार सिंह, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह, जोनल अधिकारी ओम प्रकाश यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, महेश पाण्डेय, पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, विश्वजीत त्रिपाठी, राजा यादव, चंदन आर्या, दुर्गेश बजाज, देवेंद्र गौड़ पिण्टू, रितेश सिंह बब्बू, मनु जायसवाल, रविंद्र सिंह, अजय राय, मनोज निषाद, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, मनीष चौबे, अनुदीप क्रिएशंस से अनुराग सुमन, दीपा अनुराग, लाइफ केयर वेलफेयर सोसायटी, अक्षर वीणा ट्रस्ट के आनंद राय अपनी टीम के साथ शामिल हुए।
गुरुवार की सुबह 07 बजे से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान 9 बजे तक चला। इस दौरान नौका विहार से लेकर सर्किट हाउस मोड़ तक सड़क के दोनों पटरियों और डिवाइडर से कचरा एकत्र किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महानगरवासी भी उत्साह के साथ शामिल हुए। महापौर मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकानाएं देते हुए महानगरवासियों से स्वच्छता की अपील की। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर फीडबैक देने की अपील की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


