Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsObituary 84-Year-Old Retired Doctor Aftab Ahmad Ansari Passes Away in Gorakhpur

डेंटल सर्जन डॉ आफताब हुसैन का इंतकाल

Gorakhpur News - गोरखपुर के वजीराबाद कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय सेवानिवृत डॉ आफताब अहमद अंसारी का निधन मंगलवार सुबह 5.50 बजे हुआ। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। उनका जनाजा बुधवार को होगा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 21 Jan 2025 01:14 PM
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता वजीराबाद कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय सेवानिवृत डॉ आफताब अहमद अंसारी का मंगलवार की सुबह 5.50 बजे उनके आवास पर निधन हो गया। वे अपने पीछे अपनी पत्नी रुही आफताब, बड़ा पुत्र इंजीनियर अहमद फरहान, छोटे पुत्र अहमद नदीम और बेटी सबा का भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।

डॉ आफताब ने डाक्टरी की पढ़ाई किंक जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ से की थी। उनके छोटे पुत्र आईएसएस अहमद नदीम हैदराबाद में तैनात हैं। वन, पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रमुख सचिव हैं। बुधवार को हैदराबाद से अहमद नदीम गोरखपुर आएंगे। उनके आगमन के बाद असर की नमाज के बाद डॉ आफताब अहमद अंसारी का जनाजा उठेगा। गोरखनाथ मस्जिद कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनके निधन पर परमाणु वैज्ञानिक साहित्यकार तनवीर सलीम ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें