जलभराव के समाधान के लिए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
गोरखपुर में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर प्री मानसून बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का समाधान मांगा। उन्होंने प्रमुख इलाकों में जलभराव की समस्याओं का जिक्र करते हुए त्वरित पम्पिंग और नालों की सफाई की मांग की। नगर आयुक्त ने उचित जलनिकासी प्रबंधन का आश्वासन दिया।
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला ने नगर आयुक्त अजय जैन से मुलाकात कर प्री मानसून बारिश में महानगर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। आदित्य ने ज्ञापन में गोलघर, राप्तीनगर, बशारतपुर सहित प्रमुख इलाकों में जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए त्वरित पम्पिंग, नालों की सफाई एवं दीर्घकालिक समाधान की मांग की। आदित्य शुक्ला ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहा है। नगर निगम प्रशासन से अपेक्षा है कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जलनिकासी का उचित प्रबंधन किया जाएगा।
जलभराव की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


