ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरअब चेहरा, जाति, मजहब, क्षेत्र नहीं, पात्रता देख मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

अब चेहरा, जाति, मजहब, क्षेत्र नहीं, पात्रता देख मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3...

अब चेहरा, जाति, मजहब, क्षेत्र नहीं, पात्रता देख मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 26 Sep 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

सीएम ने कहा-पं. दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को सात दशक बाद पीएम मोदी साकार कर रहे

गोरखपुर मुख्य संवाददाता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में दुनिया ने सरकार का मानवीय चेहरा देखा। महामारी में बीमारी से तो मौतें होती हैं लेकिन उससे अधिक मौतें भूख से होती हैं। सरकार ने लोगों की हर संभव मदद कर दिखा दिया कि सरकार का लोक कल्याणकारी दायित्व क्या है।

योगी शनिवार को एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि एक लोक कल्याणकारी सरकार अपनी मानवीय संवेदनाओं को जनमानस के प्रति किस प्रकार व्यक्त करती है, इसका उदाहरण भारत में पूरी दुनिया ने देखा है। 2020 में 8 माह तक हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया गया। इस वर्ष मई से नवम्बर तक इसे फिर से प्रारम्भ किया गया। विगत 24 माह में 15 माह मुफ्त राशन दिया गया। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोग और देश में 80 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हुए।

योगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का सपना देखा था, आजादी के सात दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह साकार हो रहा है। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को भी आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

महापौर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, कुलपति राजेश सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय, बृजेश मणि मिश्र, अरविंद विक्रम चौधरी, प्रोफेसर हर्ष सिन्हा, प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह समेत काफी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई भी निराश्रित महिला खुद को असहाय न समझे

भरोहिया ब्लाक में गरीब कल्याण मेले में सीएम ने महिलाओं को किया आश्वस्त

पीपीगंज/ कैम्पियरगंज। हिन्दुस्तान टीम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी निराश्रित महिला स्वयं को असहाय न समझे। सरकार उनके साथ कड़ी है। गोरखपुर में 68341 निराश्रित महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिला है, अकेले भरोहिया ब्लॉक में 1661 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। यदि कोई महिला रह गई है तो कैम्प लगाकर फॉर्म भरवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

सीएम योगी शनिवार को भरोहिया ब्लाक में गरीब कल्याण मेला को मंच से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार के मिशन गरीब कल्याण के तहत गोरखपुर में 29460 बालिकाओं को सुमंगला योजना से जोड़ा है, भरोहिया ब्लॉक में 1061 बालिकाएं इससे लाभान्वित हो रही हैं। इस योजना में सरकार बालिका के जन्म से लेकर उसकी स्नातक तक की पढ़ाई के लिए चरणवार 15000 रुपये दिए जाते हैं।

उज्जवला के दूसरे चरण में 19 हजार पात्र चयनित

योगी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में गोरखपुर में 244519 महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिले हैं जबकि दूसरे चरण में 19 हजार नए पात्र चयनित हैं। सीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों की सेहत की भी सरकार चिंता कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गोरखपुर में 6 माह से 3 वर्ष तक के 133926 बच्चों और 3 से 6 वर्ष तक के 74626 बच्चों को पुष्टाहार मिला है। 54417 गर्भवती एवं धात्री महिलाएं भी पुष्टाहार योजना से लाभान्वित हुई हैं। भरोहिया ब्लॉक में 6 माह से तीन वर्ष के 4278 बच्चों, 3 से 6 वर्ष के 2208 बच्चों व 1656 धात्री-गर्भवती महिलाओं को इस योजना से फायदा पहुंचा है।

आंकड़े गिनाए, बोले- देखें कैसे जीवन में परिवर्तन आ रहा

मंच से योजनाओं के आंकड़े गिनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,‘आप देख सकते हैं कि कैसे इन योजनाओं से गरीब के जीवन में परिवर्तन लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भरोहिया के 606 समेत गोरखपुर में 26525 दिव्यांगजनों को पेंशन मिल रही है। दिव्यांगजनों को पेंशन के साथ कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण भी निशुल्क दिए जा रहे हैं। भरोहिया के 4201 समेत गोरखपुर में 149140 पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिला है। जिले में 519129 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। भरोहिया के 751 समेत जिले में 37451 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान पूर्ण हो चुके हैं। योजना में 9228 नए लाभार्थी चयनित हैं। इसके अलावा सीएम आवास योजना से भी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भरोहिया ब्लॉक में 6790 समेत गोरखपुर में 224258 व्यक्तिगत शौचालय बने हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जनपद में गठित 14442 समूहों में 451 समूह भरोहिया में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें