ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकुख्यात चंदन के साथियों की खोज खबर लेगी क्राइम ब्रांच

कुख्यात चंदन के साथियों की खोज खबर लेगी क्राइम ब्रांच

पुलिस को चकमा देकर दो बार भाग चुका चंदन सिंह भले ही वर्तमान में जेल में बंद हो पर उसके पिछले कारनामे से उसका नाम सामने आने पर हड़कम्प मच जाता है। पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने के बाद भले ही चंदन की...

कुख्यात चंदन के साथियों की खोज खबर लेगी क्राइम ब्रांच
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुरSun, 17 Nov 2019 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस को चकमा देकर दो बार भाग चुका चंदन सिंह भले ही वर्तमान में जेल में बंद हो पर उसके पिछले कारनामे से उसका नाम सामने आने पर हड़कम्प मच जाता है। पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने के बाद भले ही चंदन की भूमिका सामने नहीं आई है पर अफसरों ने उसके गैंग की खोज-खबर के लिए क्राइम ब्रांच को लगा दिया है।

पुलिस सूत्रों मुताबिक चंदन सिंह को उसके गैंग ने ही कुख्यात बनाया है। चंदन के इशारे पर गैंग ने हत्या की है और रंगदारी के लिए चढ़कर फायरिंग भी की है। वर्ष 2017 तक तो चंदन के ज्यादातर साथी जेल पहुंच गए थे। हालांकि वर्तमान में कई जमानत पर बाहर हैं। एसएसपी ने चंदन गैंग से जुड़े सभी साथियों की खोज-खबर का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा है। सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि चंदन सिंह का डी 9 गैंग रजिस्टर्ड है उससे जुड़े सभी लोगों की वर्तमान स्थिति के बारे में जांच कराई जा रही है।

18 सदस्य हैं चंदन की गैंग में
चिलुआताल के कुसहरा गांव का देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह का पुलिस ने गैंग चार्ट खोला है। उसे डी-9 गैंग का सरगना बनाया गया है। चंदन के गैंग में उसके भाई नंदन सिंह सहित कुल 18 सदस्य हैं जिनमें एक अप्पू सिंह की हत्या हो चुकी है। 

ये हैं गैंग के सदस्य 
नंदन सिंह, दीपक मिश्रा, जय प्रकाश, आशीष सिंह, रूदल, राजन सिंह, विश्वजीत उर्फ विजइया, अजीत सिंह, अजय कुमार पाण्डेय, पिंकू उर्फ राणा सिंह, अभय सिंह उर्फ गोलू, राजू सिंह उर्फ डॉक्टर, संदीप सिंह, उपेन्द्र सिंह, सोलंकी यादव।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें