Northeast Railway Workers Union Elects New Leadership in Gorakhpur राजेश अध्यक्ष, कामेश्वर दूबे महामंत्री चुने गए, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsNortheast Railway Workers Union Elects New Leadership in Gorakhpur

राजेश अध्यक्ष, कामेश्वर दूबे महामंत्री चुने गए

Gorakhpur News - गोरखपुर में डेयरी कॉलोनी के सामुदायिक भवन में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन में राजेश कुमार को अध्यक्ष और कामेश्वर दूबे को महामंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 8 Sep 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
राजेश अध्यक्ष, कामेश्वर दूबे महामंत्री चुने गए

गोरखपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को डेयरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में कार्य समिति ने राजेश कुमार को अध्यक्ष और कामेश्वर दूबे को महामंत्री चुना गया। बाकी पदाधिकारी में बजरंगी दूबे कार्यकारी अध्यक्ष, रीता मिश्रा, जेएस भदौरिया उपाध्यक्ष, सुरजीत विक्रम सिंह सहायक महामंत्री, सुनील विश्वकर्मा और संतोष कुमार मिश्रा मंत्री चुने गए। गौरी बल्लभ त्रिपाठी संगठन मंत्री, फूलचंद दूबे कार्यालय मंत्री, रवींद्र कुमार पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गए। साथ ही चार केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य चुने गए। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय, राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार शुक्ल, प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जे पी गुप्ता ने निर्वाचित पदाधिकारीगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।