Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsNortheast Railway Staff Union Raises Concerns Over Promotion and Working Conditions
समस्याओं को लेकर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक से मिले

समस्याओं को लेकर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक से मिले

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में प्वांइट्समैन संगठन के सदस्यों ने प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक से मुलाकात की। उन्होंने प्रमोशन न होने, 12 घंटे की ड्यूटी...

Sep 12, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और सहायक महामंत्री एनएफआईआर विनोद राय के नेतृत्व में शुक्रवार को प्वांइट्समैन संगठन के सदस्यों ने प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। सदस्यों ने बताया कि पॉइंट्स मैन की पूर्वोत्तर रेलवे में प्रमोशन कई वर्षों से नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को 12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। उसका कोई ओवरटाइम नहीं मिल रहा है। इस दौरान अन्य समस्याओं के साथ ही उन्होंने ड्रेस का कलर चेंज करने, बैठने व पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही। समस्याएं सुनने के बाद प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने आश्वासन दिया इस पर वार्ता करके निदान करने का प्रयत्न करूंगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री विनोद राय के साथ प्वांइट्समैन संगठन के संजय यादव, प्रभाकर वर्मा, बद्री विशाल दुबे, दिनेश शर्मा, दिनेश मल्ल, दीपक चौधरी, सतीश श्रीवास्तव, अनिल गौतम, अभिषेक गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, योगेश, रविंद्र पासवान उपस्थित रहे।