डिजिटल प्लेटफार्म पर पदाधिकारी रहें अपडेट
Gorakhpur News - गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्ष अमिय रमण ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्यों के बारे में बताया। 18 अप्रैल को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सलाहकार और विभिन्न पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी गई।

गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को अमिय रमण की अध्यक्षता में केन्द्रीय कार्यालय (जेल रोड) में की गई। अध्यक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया और उनको डिजिटल प्लेटफार्म पर अपडेट रहने का निर्देश दिया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल को रेल विहार फेज 3 कालोनी के ग्राउंड में अंतर शाखा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सलाहकार दिनेश सरन, कार्यकारी अध्यक्ष डीएम त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एकेकोहली, महामंत्री मुन्नी लाल गुप्ता, महामंत्री (संगठन) भानु प्रकाश नारायण, महामंत्री (हित) पुरुषोत्तम सिंह, वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक कुमार सिंह, सांस्कृतिक मंत्री तपन विकास मुखर्जी, स्वास्थ्य मंत्री दयाशंकर, सूचना मंत्री सत्य प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र सिंह ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।
पिछले दिनों हुए एक दिन अपने नाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांस्कृतिक मंत्री तपन विकास मुखर्ज, महामंत्री मुन्नी लाल गुप्ता के साथ सभी कलाकारों को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


