ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरप्रसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में गोरखपुर से कोई नहीं

प्रसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में गोरखपुर से कोई नहीं

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता प्रगति समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के...

प्रसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में गोरखपुर से कोई नहीं
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 11 Aug 2022 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता

प्रगति समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव को पहले ही प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। प्रसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में गोरखपुर से किसी को पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। अलबत्ता गोरखपुर जिले के निवासी व पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव के अलावा अलीगढ़ के रक्षपाल सिंह और लखनऊ के फरहत हसन खां को उपाध्यक्ष बनाया है जबकि लखनऊ के ही अजय त्रिपाठी मुन्ना को प्रमुख महासचिव नियुक्त किया है। इनके अलावा शिवपाल यादव ने 20 महासचिव भी नियुक्त किए हैं। वहीं लखनऊ के ही डॉ. संदीप मौर्या को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रसपा ने 52 सचिव नियुक्त किए हैं जिनमें अधिकतर जिलों के नेताओं को महत्व दिया गया है। इसके अलावा प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने 12 कार्यकारिणी सदस्य बनाए हैं। साथ ही नौ विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें