ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर20 वार्डों में अभी भी नहीं शुरू हो सका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

20 वार्डों में अभी भी नहीं शुरू हो सका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में बेहतर रैंकिंग को लेकर भले ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जरुरी हो लेकिन निगम के जिम्मेदार 20 वार्डों में इसे नहीं शुरू कर सके हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी कभी डूडा...

20 वार्डों में अभी भी नहीं शुरू हो सका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 28 Jan 2019 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में बेहतर रैंकिंग को लेकर भले ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जरुरी हो लेकिन निगम के जिम्मेदार 20 वार्डों में इसे नहीं शुरू कर सके हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी कभी डूडा द्वारा नामित एनजीओ को सौंपने का बात होती है तो कभी कबाड़ियों को। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग का दावा कर रहे नगर निगम की उम्मीदों पर कूड़ा कलेक्शन मुश्किल खड़ा कर सकता है।

निगम के अफसरों ने तीन महीने पहले ही सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का दावा किया था। दावों के उलट बमुश्किल 50 वार्डों में ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो सका है। वह भी जैसे तैसे चल रहा है। सिविल लाइंस वार्ड को सफाई के मामले में प्रदेश में चौथा स्थान मिला था, लेकिन अभी तक सभी गलियों में कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां या ठेले नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय पार्षद अजय राय का कहना है कि कूड़ा कलेक्शन में रोज नये प्रयोग हो रहे हैं।

रविवार को डूडा की तरफ से फोन आया था। वार्ड में 5 से 7 ठेले हो तो कूड़ा कलेक्शन में आसानी होगी। वहीं शक्तिनगर वार्ड में 4 ठेले कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए गए हैं। पार्षद आलोक सिंह विशेन का कहना है कि सुचारू तरीके से कूड़ा कलेक्शन हो इसके लिए 15 ठेलों की आवश्यकता है।

वहीं बिछिया कैंप में सिर्फ एक ठेले से कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। दो से तीन दिन के अंतराल पर कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। जंगल सालिक राम और घोसीपुरवा वार्ड में कूड़ा कलेक्शन की बुरी स्थिति है। इन वार्डों में डूडा की तरफ से नामित एजेंसियों को कूड़ा कलेक्शन काम सौंपा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें