बनारस में निषाद पार्टी की जनसभा में गोरखपुर से जाएंगे कार्यकर्ता
Gorakhpur News - गोरखपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) एक मई को बनारस में जनसभा करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद गोरखपुर से वाराणसी तक कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। विधायक सरवन निषाद ने बताया कि जनसभा की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं।

गोरखपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल(निषाद पार्टी) बनारस में संगठन को मजबूत करने मं जुटा है। इसके लिए पार्टी आगामी एक मई को बनारस में जनसभा करेगी। इस जनसभा में गोरखपुर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस जनसभा में निषाद पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद इस जनसभा को सफल बनाने के लिए गोरखपुर से वाराणसी तक विभिन्न जिलों में लगातार बैठकें कर रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। मंगलवार को पादरी बाजार स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की।
वहीं चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद ने बताया कि जनसभा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


