आरपीएफ ने नौ बच्चों को बचाया, शेल्टर होम में रखा
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नौ बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में बचाया गया। बच्चे पंजाब ले जाए जा रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वे किस उद्देश्य से जा रहे हैं। आरपीएफ ने सूचना मिलने पर सक्रियता दिखाई और बच्चों को सुरक्षित उतार लिया। सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नौ बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जाने से बचाया गया। बच्चों को पंजाब ले जाया जा रहा था, लेकिन किस काम से और किस उद्देश्य से जा रहे यह बच्चों को भी नहीं मालूम था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि बिहार के मधुबनी से कुछ बच्चों को जननायक एक्सप्रेस से पंजाब ले जाया जा रहा है। एक संस्था से सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेन को ट्रैक किया और गोरखपुर पहुंचने पर सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया।रेस्क्यू के बाद आरपीएफ व चाइल्डलाइन की पूछताछ में सामने आया कि बच्चों को यह जानकारी नहीं थी कि वे कहां और किस उद्देश्य से जा रहे हैं।
उनके साथ मौजूद व्यक्तियों ने भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, गोरखपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कमेटी के निर्देश पर बच्चों को देवरिया स्थित शेल्टर होम में रखा जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


