ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरलोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे नियाज अहमद बसपा से निष्कासित

लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे नियाज अहमद बसपा से निष्कासित

वर्ष 2014 में बसपा से प्रत्याशी रहे नियाज अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में...

लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे नियाज अहमद बसपा से निष्कासित
हिन्दुस्तान टीम ,देवरिया Mon, 11 Feb 2019 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2014 में बसपा से प्रत्याशी रहे नियाज अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता और दूसरे दलों के संपर्क में होने के कारण पार्टी ने काफी पहले ही यह कार्रवाई कर दी थी। प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार इस संबंध में आज अवगत कराया जा रहा है। 
विदित हो कि रविवार को विनोद जायसवाल के बसपा से देवरिया सीट का लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही नियाज अहमद के समर्थकों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। ये लोग बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। इनका  आरोप था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नियाज अहमद ने गोरखपुर मंडल की सभी सीटों से चुनाव लड़ने वाले बसपा के प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत प्राप्त किया था। इसके बावजूद उनका टिकट काटकर कर बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने विरोध में पर्चे भी बांटे। नियाज अहमद के समर्थकों ने जहां कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन किया वहीं उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की थी। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने नियाज के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। पत्रकारवार्ता में मुख्य जोन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती के साथ जिलाध्यक्ष नितिश कुमार भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें