एक हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत,लगेगा नया ट्रांसफार्मर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - दुर्गापुरम कॉलोनी के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। बिजली निगम 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाएगा, जिससे एक हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। पिछले एक वर्ष से उपभोक्ता इस समस्या से जूझ रहे थे, और नया ट्रांसफार्मर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

एक हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत,लगेगा नया ट्रांसफार्मर

-दुर्गापुरम के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और फाल्ट से मिलेगी राहत गोरखपुर, निज संवाददाता। दुर्गापुरम कॉलोनी के रहने वाले उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम 400 केवीए का एक नया ट्रांसफार्मर लगाएगा, जिससे कालोनी के रहने वाले एक हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।कॉलोनी निवासी करीब एक हजार उपभोक्ता पिछले एक वर्ष से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। वर्तमान ट्रांसफार्मर ओवर लोड की वजह से कई बार खराब हो चुका था। बीते दो दिनों पहले भी ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी, जिसके बाद बिजली कर्मियों ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगा कर आपूर्ति बहाल की।

वहीं खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करके बिजली बहाल की गई। उपभोक्ता आए दिन हो रही समस्या को लेकर खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर एक अन्य ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने नया ट्रांसफार्मर लगाने करने की स्वीकृति दे दी है। नए ट्रांसफार्मर के लग जाने से उपभोक्ताओं का लोड बंट जाएगा। वहीं उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और फाल्ट से राहत मिलेगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।