Gorakhpur News: शाहमारूफ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बने अब्दुल मेराज
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोरखपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन हुआ है। अध्यक्ष अब्दुल मेराज खान, महामंत्री इमरान शिधकी, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता और उपाध्यक्ष आरिफ अली खान (पप्पू भाई) नियुक्त किए गए हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को सुरक्षा कवच बताया गया।

Gorakhpur News: गोरखपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शाहमारूफ़ बाज़ार में व्यापार मंडल का गठन किया गया है, जिसमें अब्दुल मेराज खान को अध्यक्ष, इमरान शिधकी को महामंत्री, आलोक गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आरिफ अली खान (पप्पू भाई) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शुक्ल की संस्तुति पर स्थानीय व्यापारियों की सहमति के आधार पर महानगर महामंत्री डॉ. भोलेन्द्र नारायण दूबे ने इनके मनोनयन की घोषणा की। नवनियुक्त अध्यक्ष अब्दुल मेराज खान ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सुरक्षा कवच है। बैठक में अंचल प्रजापति, मनोज प्रजापति, खालिद, राजू जायसवाल, शमरूलौदा, अनिल प्रजापति, अब्दुल क़ादिर, अर्जुन यादव, इरफान खान आदि उपस्थित रहे।


