ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभाजयुमो के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष बनने पर लगा बधाइयों का तांता

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष बनने पर लगा बधाइयों का तांता

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी और महानगर अध्यक्ष पवन यादव को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लग गया। दोनों अध्यक्षों के समर्थकों ने जमकर मिठाई...

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी और महानगर अध्यक्ष पवन यादव को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लग गया। दोनों अध्यक्षों के समर्थकों ने जमकर मिठाई...
1/ 2भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी और महानगर अध्यक्ष पवन यादव को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लग गया। दोनों अध्यक्षों के समर्थकों ने जमकर मिठाई...
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी और महानगर अध्यक्ष पवन यादव को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लग गया। दोनों अध्यक्षों के समर्थकों ने जमकर मिठाई...
2/ 2भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी और महानगर अध्यक्ष पवन यादव को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लग गया। दोनों अध्यक्षों के समर्थकों ने जमकर मिठाई...
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 16 Sep 2018 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी और महानगर अध्यक्ष पवन यादव को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लग गया। दोनों अध्यक्षों के समर्थकों ने जमकर मिठाई बांटी।

जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनके मनोनयन पर प्रदेश के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश निषाद, सांसद कमलेश पासवान, विधायक बिपिन सिंह, शीतल पाण्डेय, संत प्रसाद, विमलेश पासवान, संगीता यादव, महेंद्र पाल सिंह, फतेहबहादुर सिंह, डा. राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी।

महानगर संयोजक पवन यादव को युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई है। पवन इसके पहले युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष, महानगर के मंत्री, महानगर के उपाध्यक्ष और महानगर के महामंत्री रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश तिवारी, बृजेश राम त्रिपाठी ,रितेश सिंह बब्बू, मुकेश सिंह सहित कई नेताओं ने बधाई दी। पवन के मनोनयन की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभय शुक्ल के नेतृत्व में चेतना तिराहे पर मिठाई भी बांटी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें