नवागत जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने ग्रहण किया कार्यभार
Gorakhpur News - गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के बुधवार की

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के बुधवार की सुबह निर्वतमान उपाध्यक्ष आनंद वर्धन की मौजूदगी में कार्यकभार ग्रहण कर लिया। उसके बाद आनंद वर्धन और अभिनव गोपाल ने एक दूजे को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नवागत उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने प्राधिकरण कार्यालय परिसर का भ्रमण किया।
मुख्य जिम्मेदारियाँ
अभिनव के सामने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘नया गोरखपुर’ योजना को जमीन पर उतारने के लिए करीब 6 हजार एकड़ भूमि जुटाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी, वह भी ऐसे समय में जब इस योजना को लेकर कुछ क्षेत्रों में विरोध भी सामने आ रहा है। इसके साथ ही दो वर्षों से लंबित विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार कराना और अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना भी चुनौती होगी। 2020 बैच के आईएएस और मूल रूप से प्रयागराज के निवासी अभिनव गोपाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का समय से क्रियान्वयन, अवैध निर्माण पर रोक लगाकर सुनियोजित विकास और निर्धारित समय पर मानचित्र स्वीकृत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। अभिनव सितंबर 2023 में गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए।
प्राधिकरण की परियोजनाओं को दी गति
निर्वतमान जीडीए उपाध्यक्ष रहे आनंद वर्धन के करीब ढाई साल के कार्यकाल में खोराबार टाउनशिप, राप्तीनगर टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी, मिनी स्पोर्ट सिटी, गोरक्ष एन्क्लेव, ग्रीनवुड अपार्टमेंट, कुश्मी एन्क्लेव और पाम पैराडाइज में एलआइजी व ईडब्लूएस जैसी कई परियोजनाओं को गति मिली। इसके अलावा रामगढ़ताल किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक और मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक रिंग रोड, रामगढ़ताल किनारे नया सवेरा फेज टू के अलावा रामगढ़ताल क्षेत्र में टू लेन पुल जैसी परियोजना भी जमीन पर उतरी। हालांकि विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान, इंदिरा बाल विहार फूड पार्क, रामगढ़ताल में बोटिंग व्यवस्था सुगम बनाने और पार्कों के कायाकल्प के अलावा वसुंधरा और लोहिया एन्क्लेव में 35 करोड़ से अधिक कीमत के यूटिलिटी रूम से कब्जा हटा पाना चुनौती ही बना रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


