
डीडीयू में संस्कृत संस्थान की ओर से राष्ट्रीय संगोष्ठी आज
Gorakhpur News - गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 फरवरी को 'भारतीय ज्ञान परंपरा में पालि साहित्य का योगदान' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी की आयोजन समिति में कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग में संस्कृत संस्थान लखनऊ की तरफ से मंगलवार (10 फरवरी) को 10 बजे से भारतीय ज्ञान परंपरा में पालि साहित्य का योगदान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी को लेकर सोमवार को आयोजन समिति का गठन हुआ, जिसमें संरक्षक की भूमिका में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अध्यक्ष के रूप में प्रो. कीर्ति पाण्डेय, समन्वयक के रूप में डॉ. देवेंद्र पाल, सह समन्वयक डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, संयोजक के रूप में डॉ. कुलदीपक शुक्ल, सहसंयोजक डॉ. स्मिता द्विवेदी एवं डॉ. मृणालिनी, आयोजन सचिव के रूप में डॉ. रंजनलता, सह सचिव डॉ. ज्ञानधर भारती एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अर्चना शुक्ला संगोष्ठी के कार्यभार का संपादन करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




