National Security Act against Sunil Singh and Chandan Vishwkarma in gorakhpur हियुवा भारत के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुनील और चंदन पर रासुका, जानिए क्‍या है इल्‍जाम, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsNational Security Act against Sunil Singh and Chandan Vishwkarma in gorakhpur

हियुवा भारत के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुनील और चंदन पर रासुका, जानिए क्‍या है इल्‍जाम

Gorakhpur News - गोरखपुर के राजघाट थाने की पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंदन विश्वकर्मा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ थाने पर हंगामा और तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज...

हिन्दुस्तान टीम गोरखपुरSat, 18 Aug 2018 04:55 PM
share Share
Follow Us on
हियुवा भारत के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुनील और चंदन पर रासुका, जानिए क्‍या है इल्‍जाम

गोरखपुर के राजघाट थाने की पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंदन विश्वकर्मा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ थाने पर हंगामा और तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उनकी गाड़ी से पेट्रोल बम और असलहा भी बरामद हुआ। दोनों मंडलीय कारागार में बंद है।

हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के असली और नकली को लेकर हुए विवाद में राजघाट पुलिस ने 31 जुलाई को एक कार्यकर्ता को धमकी देने के आरोप में भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के भाई चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। चंदन हिन्दू युवा वाहिनी भारत के महानगर संयोजक हैं। चंदन की गिरफ्तारी की सूचना पर हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह अपने समर्थकों के साथ राजघाट थाने पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने चंदन को जबरिया छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर समर्थकों को खदेड़ दिया और सुनील सिंह समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस सभी को जेल भेज दिया। तकरीबन एक सप्ताह बाद पुलिस ने लालडिग्गी के पास से एक कार बरामद की थी। कार के शीशे पर सुनील सिंह का स्टीकर लगा था। कार से पुलिस ने पेट्रोल बम और तमंचा बरामद किया। पुलिस की जांच में मालूम हुआ कि थाने पर हंगामा करने वाले दिन सुनील और उनके साथी उसी कार से पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में भी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नए-पुराने मुकदमों को आधार बनाते हुए सुनील सिंह और चंदन विश्वकर्मा पर रासुका की कार्रवाई की है। एसएसपी शलभ माथुर ने दोनों पर रासुका लगाने की पुष्टि की।

सुनील की पत्नी ने लगाया था आरोप

दो दिन पहले ही सुनील सिंह की पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पति को साजिशन फंसाए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने जेल में सुनील सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी गंभीर आरोप लगाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।