एआई-रोबोटिक्स भविष्य की प्रमुख तकनीक
Gorakhpur News - भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। एक्सीलेंस अकादमी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं एआई-रोबोटिक्स मेला आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में विभिन्न उन्नत मॉडल जैसे सौर ऊर्जा और रोबोटिक आर्म प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की सराहना की।

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। एक्सीलेंस अकादमी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं एआई-रोबोटिक्स मेले का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी तथा एआई एवं रोबोटिक्स मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता एवं तकनीकी दक्षता का विकास करना है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, स्वचालित यातायात नियंत्रण प्रणाली, एआई आधारित सुरक्षा प्रणाली तथा रोबोटिक आर्म जैसे उन्नत मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन बकरीदन ने विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ मणि केएस ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स भविष्य की प्रमुख तकनीकें हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर करते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



