बच्चों को खिलाई गई पेट के कीड़े निकालने की दवा
Gorakhpur News - गोरखपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। 1 से 19 वर्ष के बच्चों को पेट के कीड़ों के लिए दवा दी गई। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि 23.72 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। जिन बच्चों ने दवा नहीं ली, उन्हें 13 फरवरी को दवा दी जाएगी।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, मदरसों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) मनाया गया। इसके तहत एक से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों ने पेट से कीड़े निकालने की दवाई का सेवन किया। पीपीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में एनडीडी के उद्घाटन समारोह में सीएमओ डॉ. राजेश झा ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे एनडीडी दिवस पर दवा खाने से छूट गये हैं उन्हें 13 फरवरी को मापअप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि जिले में करीब 23.72 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2503 सरकारी स्कूलों, 2069 निजी स्कूल व मदरसों तथा 4244 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मंगलवार को दवा खिलाई गई। सीएमओ ने अपील की कि जिन अभिभावकों के बच्चों ने इस दवा का सेवन नहीं किया है, वह भी अपने पाल्यों को इस दवा का सेवन अवश्य करवा दें। मंगलवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने दवा का सेवन किया है। पीपीगंज के श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी ने बताया कि जिन बच्चों के पेट में कृमि होती है। उन्हें दवा खाने के बाद हल्की मितली जैसे लक्षण आते हैं। यह सामान्यतया खुद ठीक हो जाते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




