नरमू के महामंत्री केएल गुप्ता का ऑपरेशन सफल, जल्द गोरखपुर आएंगे
गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता प्रोस्टेट बढ़ जाने की समस्या के चलते फरीदाबाद के अस्पताल...
गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता
प्रोस्टेट बढ़ जाने की समस्या के चलते फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 106 वर्षीय महामंत्री केएल गुप्ता का ऑपरेशन सफल हो गया है। ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने बुधवार को अस्पताल से छुट्टी देने को कहा है। ऑपरेशन सफल और उनके स्वस्थ हो जाने से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है।
पिछले 15 सितम्बर को श्री गुप्ता के अस्वस्थ होने के चलते उन्हें फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। संघ के ओंकार सिंह ने बताया कि उनका प्रोस्टेट बढ़ गया था जिसकी वजह से अस्वस्थ हो गए थे। ऑपरेशन के बाद श्री गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे सभी के प्रेम और शुभकामनाओं की वजह से सुरक्षित और स्वस्थ्य हैं।