ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरस्वास्थ्यकर्मियों की सूची से निकाले जाएंगे गर्भवतियों के नाम

स्वास्थ्यकर्मियों की सूची से निकाले जाएंगे गर्भवतियों के नाम

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बनी स्वास्थ्यकर्मियों की सूची से गर्भवतियों के...

स्वास्थ्यकर्मियों की सूची से निकाले जाएंगे गर्भवतियों के नाम
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 21 Jan 2021 03:28 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बनी स्वास्थ्यकर्मियों की सूची से गर्भवतियों के नाम बाहर किए जाएंगे। गर्भवतियों को वैक्सीन नहीं लगनी है। ऐसे में विभाग अब उनका नाम वैक्सीनेशन के लिए तय सूची से निकालने जा रहा है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर और नवंबर में ही टीकाकरण के लिए कर्मचारियों की सूची तैयार की थी। उस समय यह तय नहीं था कि वैक्सीन किसे लगेगी और किसे नहीं। विभाग ने सभी कर्मचारियों की सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दी है। अब शासन ने गर्भवतियों को वैक्सीन न लगाने का निर्देश दिया है। वैक्सीन निर्माण कर रही सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवतियों के नाम कोविन पोर्टल की सूची से बाहर करने का फैसला किया है। इसके लिए अस्पतालों से गर्भवती कर्मचारियों की सूची मांगी जा रही है। विभाग का मानना है कि इन नामों के छंट जाने से हर चक्र में कवरेज बढ़ जाएगी।

पहले चक्र में छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा मौका

पहले चक्र में छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए राहत की खबर है। आगामी 22, 28 और 29 जनवरी को होने वाले टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को फिर से मौका देने जा रहा है। छूटे लोगों के नाम इस टीकाकरण की लिस्ट में शामिल होंगे। यह जानकारी टीकाकरण प्रभारी डॉ. एनके पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार जो वैक्सीन नहीं लगवाएगा उसका नाम दोबारा सूची में शामिल नहीं होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें