Gorakhpur News: चिलुआताल के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव
Gorakhpur News: लाल साड़ी में औंधे मुंह पानी में तैरती मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस 35

Gorakhpur News: भटहट/गुलरिहा, हिटी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में बुधवार दोपहर चिलुआताल नदी के पास झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। काली मंदिर के पास झाड़ियों के बीच पानी में महिला का शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शरीर पर लाल साड़ी थी, महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की पहचान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे काली मंदिर के पास लोगों की नजर झाड़ियों के बीच पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी।
जांच और पोस्टमार्टम
शव की स्थिति देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि महिला की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। महिला की पहचान के लिए पुलिस अन्य संभावित माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच भी की है। पहचान होने के बाद ही महिला के परिवार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आ सकेगी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। शव पोस्टमार्टम भेजा गया। पहचान की कोशिश की जा रही है।

