Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMystery Surrounds Death of 30-Year-Old Man Found on Railway Tracks in Pipraich
संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

संक्षेप:

Gorakhpur News - पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था, पिपराइच क्षेत्र की घटनापत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था, पिपराइच क्षेत्र की घटना पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद।

Sun, 2 Nov 2025 06:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के नेऊरी गांव के पास शनिवार की रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान छितौनी निवासी श्रीकुमार भारती (30) पुत्र स्व. रामनयन भारती के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की रात बड़े भाई रामकुमार के बेटे का मुंडन संस्कार था। कार्यक्रम के दौरान डीजे बज रहा था, इसी बीच श्रीकुमार और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर श्रीकुमार घर से पैदल ही रेलवे लाइन की ओर निकल गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर रात तक न लौटने पर परिजन तलाश करने लगे। बाद में रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और श्रीकुमार पहले भी दो बार आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुके थे। वह पेंट-पॉलिश का काम करते थे। उनके पीछे पत्नी शिलम देवी, डेढ़ वर्ष की बेटी श्रद्धा और आठ माह का बेटा शिवांश है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई अमरसिंह भारती की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है।