सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Feb 28, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना के पास शनिवार भोर करीब चार बजे 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को

सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना के पास शनिवार भोर में सड़क के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक नीला जैकेट, सफेद छींटदार शर्ट और स्लेटी पैंट पहने था। थाने से सौ कदम पश्चिम एक मकान के बाहर उसका शव पड़ा मिला। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक पहले बैठा दिखा, फिर अचेत होकर गिर गया। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।