
किराए के मकान में मिला देवरिया के युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका
Gorakhpur News - झंगहा क्षेत्र के गहिरा बरन टोला में शुक्रवार को एक युवक संतोष मद्धेशिया का सड़ा-गला शव मिला। मृतक दिल की बीमारी से ग्रस्त था और उसकी पत्नी 15 दिन पहले रिश्तेदारी गई थी। पड़ोसियों ने दुर्गंध की सूचना...
मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के गहिरा बरन टोला में शुक्रवार को एक किराए के मकान से युवक का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान देवरिया जिले के गौरी बाजार निवासी संतोष मद्धेशिया (45) पुत्र शंभू मद्धेशिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक झाड़-फूंक का कार्य करता था और गहिरा बरन टोला में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि संतोष दिल की बीमारी से ग्रस्त था और नियमित दवा लेता था। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी पूजा नामक महिला से हुई थी, जिससे उसके दो पुत्र हैं।

पत्नी करीब 15 दिन पहले रिश्तेदारी में गई हुई थी और पिछले सात दिनों से संतोष से उसकी बात नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो संतोष का शव सड़ी अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




