रामगढ़ताल रिंग रोड के पास ताल में मिला युवक का शव, सनसनी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर। रामगढ़ताल रिंग रोड के किनारे मोहद्दीपुर में ताल में एक युवक का शव

रामगढ़ताल रिंग रोड के पास ताल में मिला युवक का शव, सनसनी

गोरखपुर। रामगढ़ताल रिंग रोड के किनारे मोहद्दीपुर में ताल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्षीय बताई जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मोहद्दीपुर निवासी एक युवक के रूप में पहचान की कोशिश हो रही है। युवक की बहन को फोटो दिखाया गया है, मोर्चरी पर शव देखने के बाद ही अंतिम पहचान की पुष्टि हो पाएगी। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।पुलिस

का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामगढ़ताल में शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur Newsरामगढ़ताल रिंग रोड के पास ताल में मिला युवक का शव, सनसनी