ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशिव प्रताप शुक्ल के आवास से शुरू होगा मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान

शिव प्रताप शुक्ल के आवास से शुरू होगा मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पूरे प्रदेश में मंगलवार से 2 मार्च तक देश से प्रदेश तक बूथ स्तर तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान संचालित कर रहा है। इस अभियान की शुरूआत...

शिव प्रताप शुक्ल के आवास से शुरू होगा मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान
मुख्य संवाददाता,गोरखपुर Mon, 11 Feb 2019 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पूरे प्रदेश में मंगलवार से 2 मार्च तक देश से प्रदेश तक बूथ स्तर तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान संचालित कर रहा है। इस अभियान की शुरूआत गोरखपुर जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के आवास पर ध्वज फहराने से होगी।

शिव प्रताप शुक्ल के भतीजे एवं भाजपा महानगर में कार्य समिति सदस्य अष्टभुजा शुक्ला की उपस्थिति में सुबह 9.30 बजे पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और चाय पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सुबह  अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराना शुरू करेंगे। महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र एवं अभियान के महानगर संयोजक अच्युतानंद शाही ने बताया कि मंगलवार की सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने घर पर झंडा लगा अभियान की शुरुआत करेंगे। गोरखपुर महानगर में 9:30 पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला के आवास पर झंड़ा लगेगा। उसके बाद 9:30 से 10:30 तक 1 घंटे के अंदर महानगर के सभी पदाधिकारियों, पार्षद ,विधायक एवं उसके ऊपर के पदाधिकारी स्वयं अपने घरों पर झंडा लगाएंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के यहां चाय पर चर्चा आयोजित होगी। इस चर्चा में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।  प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल के यहां सुबह 10 बजे, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह के यहां 9.35 बजे, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के आवास पर सुबह 9.45 बजे, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के आवास पर 9.50, महापौर सीताराम 9.55 बजे, विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल 10 बजे, विपिन सिंह विधायक सुबह 9.45 बजे अपने आवास पर झंडारोहण कर चाय पर चर्चा करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें