गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन डीजी पद पर पदोन्नत
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - उत्तर प्रदेश शासन ने मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर पदोन्नति दी है। वह वर्तमान में गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) हैं और उनकी पदोन्नति एक जून 2026 से प्रभावी होगी। यह आदेश गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी किया गया।
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर तैनात मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नति प्रदान किया है। इस संबंध में गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा सोमवार को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन को एक जून 2026 से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। मुथा अशोक जैन वर्तमान में गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


