ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनिजी सहयोग से संचालित होगा म्यूजिकल फाउंटेन

निजी सहयोग से संचालित होगा म्यूजिकल फाउंटेन

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम का म्यूजिकल फाउंटेन और फूड कोर्ट प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप...

निजी सहयोग से संचालित होगा म्यूजिकल फाउंटेन
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 14 Aug 2021 05:31 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

नगर निगम का म्यूजिकल फाउंटेन और फूड कोर्ट प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल से संचालित होगा। अनुबंध करने वाले को छह महीने तक एक रुपये भी किराया नहीं देना होगा। इसके बाद दो साल तक सिर्फ 25 हजार रुपये प्रति माह किराया देना होगा।

नगर निगम द्वारा म्यूजिकल फाउंटेन को संचालित करने और पोखरे के बगल में खाली जगह पर फूड कोर्ट खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद पोखरा और फूड कोर्ट के लिए प्रस्तावित स्थान का रंग-रोगन किया गया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम को आय का अतिरिक्त जरिया बनाने और नागरिकों को गोलघर क्षेत्र में पर्यटन के लिए नई जगह देने के उद्देश्य से म्यूजिकल फाउंटेन व फूड पार्क का निर्माण कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें