पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई घटना से उड़ी पुलिस की नींद

Apr 08, 2026 02:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - भागलपुर पुलिस चौकी के पास एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक सजमा खातून के शव में चोट के निशान पाए गए हैं और उसके गहने गायब थे। पति ने उसे सोने के लिए कहा और खुद सब्जी बेचने चला गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई घटना से उड़ी पुलिस की नींद

भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर घटी महिला की हत्या की घटना ने पुलिस कर्मियों की भी नींद उड़ा दी है। मंगलवार को सीओ सीओ राजेश चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी दी। भागलपुर निवासी रहादत अहमद सरयू नदी के किनारे सब्जी बोता है, उसके कार्य में पत्नी सजमा खातून हाथ बटाती थी। 5 अप्रैल की शाम रहादत अहमद पत्नी सजमा को धूप होने की बात कह झोपड़ी में सोने जाने को कहा और खुद लार थाना क्षेत्र के बिरनी में सब्जी बेचने चला गया। बगल के खेत वाले के फोन करने पर बेटा अपने एक दोस्त के साथ सरयू किनारे झोपड़ी में गया तो नजारा देख दंग रह गया।

परिजनों के अनुसार सजमा खातून का शव झोपड़ी में पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान, नाक से खून, हाथ, पैर पर चोट थे। उसके गले, नाक व कान का गहना भी गायब था। कपड़े भी अस्त व्यस्त हालात में थे। पुलिस को सूचना देने के साथ बेटा महिला को लेकर भागलपुर सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया‌। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया जा रहा है। जांच चल रही है जल्दी सच्चाई सामने होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।