Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMurder Mystery Unveiled Abhishek Killed by Friends Over Suspicion in Gorakhpur
पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्त बना कातिल, चाकू से गोदकर युवक की हत्या

पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्त बना कातिल, चाकू से गोदकर युवक की हत्या

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में अभिषेक नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी दोस्त ने पार्टी के बहाने उसे बुलाकर शराब पिलाई और दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपित की तलाश जारी है।

Feb 12, 2026 05:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित पेवनपुर गांव में अभिषेक सिंह की बेरहमी से हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। इस हत्याकांड के पीछे की वजह आपसी रंजिश और शक बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि अभिषेक को उसके ही एक करीबी दोस्त ने पार्टी करने के बहाने घर से बुलाया था। वहां ले जाकर पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर मौका पाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे अभिषेक का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए।

मुख्य आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि अभिषेक के शरीर पर धारदार हथियार से 35 बार वार किए गए थे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पीछा किया। हालांकि कोहरे की वजह से शुरुआती फुटेज साफ नहीं थे, लेकिन शराब की दुकान पर लगे कैमरों और क्यूआर कोड से किए गए भुगतान ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने का रास्ता दे दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड का मुख्य कारण शक है। मुख्य आरोपी, जो नौसढ़ चौराहे पर ठेला लगाता है, उसे संदेह था कि अभिषेक की उसकी पत्नी से बातचीत होती है। इसी खुन्नस में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने फिलहाल दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;