ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजलाकर मारा और गायब कर दी महिला की लाश!

जलाकर मारा और गायब कर दी महिला की लाश!

कुशीनगर रामकोला के मांडेराय गांव में एक महिला को मारकर शव गायब कर देने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घर में कई जगहों पर खून के निशान और महिला के जले बाल...

जलाकर मारा और गायब कर दी महिला की लाश!
Center,GorakhpurMon, 22 May 2017 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर रामकोला के मांडेराय गांव में एक महिला को मारकर शव गायब कर देने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घर में कई जगहों पर खून के निशान और महिला के जले बाल मिले हैं। रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर की रहने वाली जोनहा देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी अंकिता उर्फ प्रियंका की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर शव को छिपा दिया है। रविवार की रात अंकिता ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि दहेज के लिए उसे मारा-पीटा जा रहा है। उसने कहा था कि सोमवार को अपने मायके आ जाएगी। लेकिन सोमवार सुबह मांडेराय गांव में ही ब्याही जोनहा देवी की ननद ने उसे फोन कर बताया कि अंकिता की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। यह सुनकर जोनहा देवी के होश उड़ गए। वह लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंची लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। जोनहा देवी के अनुसार घर से कुछ जलने की बदबू आ रही थी। एक कमरे में खून के छींटे और उस पर मिट्टी का लेप मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकिता और उसके ससुरालवालों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए डाग स्क्वायड की टीम की मदद भी ली गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें